फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार में सभी होटल पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार स्थित होटलों में वीकेंड पर सौ प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण सभी होटल पैक चल रहे हैं। कुल मिलाकर इस वीकेंड पर भी डलहौजी और खज्जियार में सैलानियों की भरमार है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटलियर्स ने राहत की सांस ली है। वहीं, पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के कारण पर्यटक डलहौजी और खज्जियार का रुख कर रहे हैं। यहां पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पर्यटक सह परिवार पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब प्रशासन और पुलिस का कार्य भी बढ़ गया है। पर्यटकों को कोविड नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस जवान भी पर्यटन प्वाइंटों पर अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। पर्यटन स्थल डलहौजी में वीकेंड पर 130 होटल वर्तमान समय में पैक चले हुए हैं जबकि, अन्य दिनों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है। बीते सप्ताह कांगड़ा में मूसलाधार बारिश के बाद हुई त्रास्दी के चलते डलहौजी में पर्यटकों ने 20 प्रतिशत एडवांस बुकिंग रद्द करवा दी है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष करण मोंगा और होटल व्यवसायी अमन महेंद्रू ने बताया कि वीकेंड पर इस सप्ताह भी होटल पैक चले हुए हैं। कहा कि पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने से होटल व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। कहा कि पर्यटकों को कोरोना नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी जा रही है। बीते सप्ताह 20 प्रतिशत एडवांस बुकिंग रद्द हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें