फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घोड़े ने मारी लात, श्रद्धालु 30 फीट गहरी खाई में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। घोड़े-खच्चरों और श्रद्धालुओं की एक ही रास्ते से आवाजाही होने के कारण श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार को धन्छौ के पास मुकेरियां निवासी गुरदीप सिंह को घोड़े ने लात मार दी, जिससे वह करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरे। उन्हें काफी चोटें आईं। उनके साथियों ने उन्हें खाई से बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और उन्हें गंभीर चोटें भी नहीं आईं।
विज्ञापन


कहने के लिए प्रशासन ने घोड़े-खच्चरों और पैदल यात्रियों की आवाजाही के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए हैं लेकिन घोड़ा मालिक जानबूझकर एक ही रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं। यह स्थिति कभी भी श्रद्धालुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
गुरदीप सिंह ने बताया कि वह घर से भगवान शंकर के दर्शन करने और डल झील में आस्था की डुबकी लगाने के लिए निकले थे लेकिन हादसे के बाद अब उन्हें अधूरी इच्छा के साथ वापस घर जाना पड़ रहा है। उनकी हालत धन्छौ से ऊपर पैदल यात्रा करने की नहीं रही। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि घोड़े-खच्चरों और पैदल यात्रियों के रास्ते अलग-अलग किए जाएं, जिससे इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें