फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीएचसी चूड़ी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ने की जगी उम्मीद

Mon, 17 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए विधायक डॉ. जनकराज ने सरकार और विभाग से मांग की है। प्रदेश व जिला में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार से पांच डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। वहीं, भरमौर चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीएचसी चूड़ी में सिर्फ एक डॉक्टर का पद ही स्वीकृत है। छह पंचायतों के सैकड़ों लोग इलाज करवाने के लिए केंद्र में पहुंचते हैं। पूर्व वार्ड सदस्य संजय राजपूत, ग्रामीण अजय कुमार, हेम सिंह, प्रताप चंद और कैलाश चंद ने बताया कि आज तक इस सीएचसी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने को लेकर किसी ने भी आवाज बुलंद नहीं की। इसके चलते यहां एक ही डॉक्टर का पद बना रहा। विधायक के प्रयासों से यहां आने वाले समय में डॉक्टरों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसा होने पर क्षेत्र के लोगों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उधर, विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वह मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से भी चर्चा करेंगे। जरूरत पड़ी तो यह मुद्दा विधानसभा सत्र में भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें