फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला स्तर पर मेरिट में आने वाली छात्राओं का सम्मान

Fri, 11 Oct 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ जागरूकता बढ़ने से समाज में सार्थक परिणाम सामने आए हैं। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय चुनकर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक ने जमा दो और दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में जिला स्तर पर मेरिट सूची में आने वाली दस-दस लड़कियों को दस हजार और सात हजार की राशि के चेक और प्रशस्ति पत्र किए। जिले के समस्त विकास खंडों से बेहतर लिंग अनुपात वाली 7 पंचायतों को बीस हजार की राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। विधायक ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित बालिका मैराथन रेस के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए।
विधायक ने कहा कि देश में आजादी से पूर्व बालिकाओं और महिलाओं के प्रति भेदभाव एवं कुरीतियां रहीं। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को समानता के अधिकार को लेकर सभी सरकारों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया। बढ़ती जागरूकता के परिणाम स्वरूप आज महिलाएं भारतीय सेना में भी अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का भी जिक्र किया। उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि देश को विकसित बनाने में महिलाओं की सार्थक भूमिका रहेगी। वर्तमान में अधिकांश प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों से आगे निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें