फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर कॉलेज में केंद्रीय छात्र परिषद ने ली शपथ

Fri, 11 Oct 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर कॉलेज में केंद्रीय छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण करता विद्यार्थी।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर कॉलेज में केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अकादमिक वर्ष 2024-25 के लिए भरमौर कॉलेज में केंद्रीय छात्र परिषद का गठन 27 सितंबर को प्रदेश विश्वविद्यालय और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप किया गया था।
विज्ञापन

इसमें विशाल प्रधान, विशाल टंडन उपप्रधान, ज्योति सचिव और अक्षय ठाकुर को सह सचिव अकादमिक अंक सूची वरिष्ठता के माध्यम से चुना गया था। प्रत्येक कक्षा और कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में शामिल छात्रों में भी एक-एक सदस्य का चयन किया गया। इनके लिए शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य हेमंत पाल ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। केंद्रीय छात्र परिषद की भूमिका के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्रध्यापक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद की एक बैठक भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें