फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा की 1245 महिलाओं के खाते में आएगी 4500 रुपये की सम्मान राशि

Thu, 13 Jun 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लंबे समय से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से लाभ मिलने का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन

जल्द ही इन महिलाओं के खाते में 4,500 रुपये की राशि आ जाएगी। जिला कल्याण विभाग ने समस्त औपचारिकताएं पूरी कर बैंकों को सूची जारी कर दी है। विभाग की ओर से जिले की 1245 महिलाओं को तीन माह की सम्मान निधि का भुगतान एक साथ किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह यह भुगतान हो जाएगा। विभाग की इस सूची में यह वो महिलाएं हैं, जिन्होंने 16 मार्च तक विभाग के कार्यालय में जाकर अपने फार्म भरे हैं। विभाग की ओर से इन्हीं महिलाओं के खाते में राशि डाली जाएगी। अप्रैल, मई और जून का भुगतान एक साथ किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार योजना के तहत विभाग के कार्यालय में अब तक करीब 22,000 आवेदन पहुंचे हैं। छंटनी के तहत इनका चयन किया जा रहा है। जैसे-जैसे बजट सरकार जारी करेगी, उसी तरह महिला सम्मान निधि का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिला के सम्मान के लिए योजना शुरू की है। इसके तहत महिला को हर माह 1500-1500 रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा। सरकार की ओर से इस योजना का कार्यान्वयन करने का मकसद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि 56 लाख का बजट सरकार की ओर से मिला है। इससे 16 मार्च तक आवेदन करने वाली 1245 महिलाओं को तीन माह की सम्मान निधि एक साथ डाली जा रही है। बैंकों को सूची जारी कर दी गई है। कहा कि जल्द ही भुगतान होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें