चंबा में धड़ेाग के पास गिरा बिजली का पोल।संवाद
चंबा। शहर के साथ लगते फुटपाथ मार्ग पर एक जर्जर बिजली का खंभा गिर गया। इसके चलते पुलिस लाइन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित पड़ गई।
मामले की सूचना मिलते ही बिजली बार्ड की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को दुरुस्त किया गया। बताया जा रहा है कि खंभे के ऊपर एक हल्का पेड़ गिरा था। इस कारण यह पेड़ तारों में फंस गया और खंभा गिर गया। कनिष्ठ अभियंता विनीत कुमार का कहना है कि अब व्यवस्था बहाल कर दी गई है। संवाद