फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिंतपूर्णी से छुट्टी लेकर घर पहुंचे गृह रक्षक की तबीयत बिगड़ने से मौत

Wed, 18 Feb 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। छुट्टी पर घर आए गृह रक्षक संजय कुमार (51) निवासी गांव चेहला, डाकघर दाड़ुंई की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मंगलवार को वह चिंतपूर्णी से घर पहुंचे थे। शाम के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि गृह रक्षक की मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें