फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में पांच युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 18 Feb 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से रोजगार उप कार्यालय डलहौजी में निजी कंपनी की ओर से परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें पांच युवाओं को निजी कंपनी में सुरक्षा कर्मी की नौकरी मिली। जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि परिसर साक्षात्कार के लिए सुबह से ही युवा बेरोजगार कार्यालय पहुंच गए थे। सुबह साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई। इससे पहले युवाओं की काउंसलिंग की गई। साथ ही कंपनी के अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों के पदों को लेकर निर्धारित योग्यता बताई। इसके बाद कंपनी की ओर से युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया। परिसर साक्षात्कार में 15 युवाओं ने भाग लिया। इनमें 10 युवा साक्षात्कार की बाधा को पार नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें