फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्री ज्वालाजी धाम से चंबा लाई गई पवित्र ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रों को लेकर रंग-बिरंगे फूलों से सजाए मंदिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चैत्र नवरात्र के दौरान चंबा के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु शीश नवाने के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्रों उपलक्ष्य में मोहल्ले में भजन-कीर्तन का क्रम बदस्तूर जारी रहता है। वहीं, दुर्गानवमी के दिन जालपा माता मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों कन्हैया कुमार, दीपक कुमार, पुष्पनाथ, नरेंद्र नाथ, मयंक कश्यप, अजय वर्मा, नरेंद्र मैहरा, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अरुण कुमार, लोकेश नाथ आदि ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में जिला के मंदिर रंग-बिरंगे फूलों और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सुसज्जित किए गए हैं। मोहल्ला माई का बाग स्थित जालपा माता मंदिर में शानदार सजावट की गई है। 55 वर्षों से भी अधिक समय से चंबा शहर के साथ लगते मुहल्ला माई का बाग से श्रद्धालुओं का एक दल श्री ज्वालाजी धाम के लिए प्रस्थान करता है। यह जत्था नागणी माता, बज्रेश्वरी धाम कांगड़ा, श्री चामुंडा देवी, गुप्त गंगा जी के दर्शन करके श्री ज्वालाजी से पवित्र ज्योति को लेकर चंबा पहुंचता है। इस दौरान मोहल्ला माई का बाग में प्रतिदिन माता की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, दुर्गानवमी के दिन जालपा माता मंदिर कमेटी की ओर से भंडारा लगाया जाता है। अगले दिन मूर्तिकार लता कुमारी की ओर से बनाई गई मूर्ति और श्री ज्वालाजी की पवित्र ज्योति को एक विशाल शोभायात्रा के रूप में रावी नदी के पवित्र तट पर प्रवाहित किया जाता है। इस बार मोहल्ला माई का बाग से 400 से भी अधिक श्रद्धालु श्री ज्वालाजी यात्रा पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें