फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 3-2 से जीत दर्ज कर हॉकी हिम ने जीता खिताब

Sat, 29 Aug 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में खेल दिवस के उपलक्ष्य पर हॉकी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम में तीन टीमों के 36 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन हॉकी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें तीन टीमों के 36 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चंपावती इलेवन और हॉकी हिम के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और विजेता का फैसला नहीं हो सका। इसके बाद शूटआउट के जरिए परिणाम निकाला गया। इसमें हॉकी हिम ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाना है। विभाग के अनुसार खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें