फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी अस्पताल में नहीं हो रहे एचआईवी टेस्ट

Fri, 26 Jul 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। सिविल अस्पताल में चुवाड़ी में पिछले एक साल से गर्भवती महिलाओं के एचआईवी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इसका कारण यह है कि एचआईवी काउंसलर का पद लंबे अरसे रिक्त है।
विज्ञापन

आईसीटीसी लैब तकनीशियन का पद भी खाली है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को दिक्कत हो रही है। इन्हें एचआईवी टेस्ट करवाने के लिए टांडा और पठानकोट का रुख करना पड़ रहा है। इससे उनकी मुसीबतें काफी बढ़ जाती हैं।
एचआईवी टेस्ट करवाने के लिए दंपती का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। लोगों का कहना है कि नजदीक अस्पताल होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं के जरूरी टेस्ट नहीं हो पा रहा हैं। गर्भवती महिलाएं पिछले एक साल से बाहरी अस्पतालों का रुख कर रही हैं।
विज्ञापन

संजीव कुमार, अनिल राणा, हंस राज, मंजीत कुमार और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आईसीटीसी लैब के तकनीशियन का पद दो साल से खाली है। लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मांग की है कि खाली पदों को जल्द भरा जाए। वहीं, सीएमओ चंबा डॉ. विशाल महाजन का कहना है कि खाली पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

चुवाड़ी कॉलेज में पीजी कक्षाएं शुरू होने से खुशी
चुवाड़ी (चंबा)। महाविद्यालय चुवाड़ी में पीजी कक्षाएं शुरू करने पर इलाका वासियों ने खुशी जाहिर की है। जनहित सभा के सचिव उत्तमचंद कौशल, सुखलाल कंवर, सुभाष चंद्र शर्मा, कमलेश खत्री, रमेश चंद, करण ने कॉलेज में पीजी की कक्षाएं शुरू करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का आभार प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें