फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी एड्स लाइलाज बीमारी, जागरूकता ही बचाव : डॉ. पुरी

Mon, 20 May 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा आईटीआई में राष्ट्रीय डेंगू दिवस को लेकर कार्यक्रम के बाद प्र​शिक्षुओं को सम्मानित करते जिल
विज्ञापन
चंबा। एचआईवी एड्स एक लाइलाज बीमारी है। जागरूकता ही इससे बचाव का एकमात्र जरिया है।
विज्ञापन

यह बात जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने प्रशिक्षण संस्थान बालू में प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों से कही। उन्होंने इस बीमारी के लक्षण, बचाव और फैलने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि हर व्यक्ति को समय-समय पर अपनी शारीरिक जांच करवानी चाहिए। अभी तक जिले में गर्भवती स्त्रियों की एचआईवी जांच विशेष रूप से की जाती है। इच्छुक व्यक्ति आईसीटीसी चंबा, भरमौर, किहार और चुवाड़ी में एचआईवी की जांच निशुल्क करवा सकते हैं। जांच करवाने वाले व्यक्ति की जानकारी विभाग की ओर से गोपनीय रखी जाती है। कहा कि हम सभी को समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए हर व्यक्ति को एचआईवी की जानकारी देना और जांच के प्रति प्रेरित करना होगा। इस जागरूकता शिविर में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें