चंबा। पिछले कुछ दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से सोमवार को बारिश की फुहारों के बाद राहत मिली है। सोमवार को दाेपहर के समय अचानक आसमान में बादल छा गए।
आसमान से बारिश की बूंदें बरसने लगीं। पिछले कुछ दिन से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। दिन के समय इतनी तेज धूप थी कि लोग सड़कों पर पैदल नहीं चल पा रहे थे। ऐसे में जैसे ही बारिश की बूंदें जमीन पर गिरीं तो लोगों को इस गर्मी से निजात मिली। हालांकि, 10 से 15 मिनट तक ही बारिश हुई। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। इन बादलों की वजह से समूचे क्षेत्र में गर्मी कम हो गई। बारिश होने से किसान बागवान भी खुश दिखे। बारिश नहीं होने से फसलें सूख रही थीं। संवाद