चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत द्रम्मण और ककीयां की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें हितू की हैट्रिक और 33 रन की पारी के दम पर द्रम्मण ने जीत हासिल की। आयोजक एससी नैयर ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए द्रम्मण की टीम ने 118 रन बनाए। इसमें हितू ने 33 और साहिल ने 19 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। ककीयां की ओर से मनू और रोहित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ककीयां की टीम 92 रन पर ही आलआउट हो गई। इसमें चीकू ने नाबाद 44 और ओपी ने 20 रन बनाए। द्रम्मण की ओर से हितू ने हैट्रिक बनाते हुए चार विकेट अपने नाम किए। द्रम्मण की टीम ने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।