फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उचित मूल्य पांच नई दुकानों के लिए 28 फरवरी तक मांगे आवेदन

Fri, 16 Jan 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के विभिन्न विकास खंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की पांच दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भटियात की ग्राम पंचायत ककरोटी के वार्ड नंबर 3, रायपुर के गांव मराड, तीसा के चिल्ली, डोंरी के चमारा और मसरूंड के एयरवार्ड में ये दुकानें खुलेंगी। जिला नियंत्रक कर्ण कुमार ने बताया कि शर्तों एवं मापदंडों के अनुसार आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। पात्र व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अनुरूप विभाग की वेबसाइट https://emerginghimachal.hp.gov.in पर आवेदन अपलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222401 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें