फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में बंद को सफल बनाने में हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने दिया सहयोग

Sat, 14 Sep 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
हिंदू संघर्ष समिति के आवाह्न पर जिला मुख्यालय चंबा में बंद पड़ी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
चंबा। देवभूमि संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले में अधिकांश जगह पर तीन घंटे के लिए दुकानें-व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सहयोग दिया। विशेष समुदाय के लोगों ने साफ किया है कि कुछ छुटभैया नेता अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए राजनीति दलों को खुश करने के लिए धर्म के नाम पर फूट डालने में लगे हैं।
विज्ञापन

शिमला और मंडी में कथित अवैध मस्जिद निर्माण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। यदि अवैध निर्माण हुआ तो कानून के आधार पर उसे गिराया जाएगा। धर्म के नाम पर दो भाइयों के बीच फूट डालने के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।

परिचर्चा
हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में रोहिंग्या हैं या बांग्लादेशी लोग बस रहे हैं। यहां उनकी पूछताछ तक नहीं होती है। इस वजह से प्रदेश में माहौल खराब हो रहा है। सरकार को इसे रोकना होगा। देवभूमि संघर्ष समिति के आह्वान पर चार घंटे बाजार बंद रहे। - डॉ. केशव वर्मा,प्रांत अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद
विज्ञापन


जिले में हिंदू-मुस्लिम भाइचारे की मिसाल दी जाती है। कुछ लोग राजनीति दलों को खुश करने के लिए धर्म के नाम पर फूट डालने का काम कर रहे हैं। जो भी होना है, कानून के दायरे में होना चाहिए। गलत पर भी संविधान के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। - लतीफ मोहम्मद, जिला अध्यक्ष, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चंबा

बाहरी देशों से लोग गांव-गांव में सामान बेचने पहुंच रहे हैं। यहां रेकी करते हैं। इसका पता लगाना है कि ये रोहिंग्या हैं या बांग्लादेशी। धीरे-धीरे ये लोग अवैध कब्जे कर रहे हैं। प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। - विनोद शर्मा, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद

न्यायपालिका पर विश्वास है। जो गलत होगा, उसे सजा भुगतनी पड़ेगी। शिमला और मंडी में कथित मस्जिद निर्माण का मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। कुछ लोग राजनीति के चक्कर में भाईचारा खराब करने का काम कर रहे हैं। - डॉ. इसरार अली शाह, सदर अंजुमन इस्लामिया चंबा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें