चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक मैच खेला गया। इस मैच में हिमालयन टाइगर की टीम ने कुड़था इलेवन को 17 रन से हराया। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच में हिमालयन टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 141 रन बनाए। इसमें कंचन ने 67 और लक्की ने 34 रन बनाए। कुड़था की ओर से बिट्टू और बंटू ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुड़था इलेवन की टीम 124 रन ही बना सकी। इसमें कनिक ने 43 और हैप्पी ने 23 रन बनाए। हिमालयन टाइगर की टीम ने मनीष ने दो और मैंडी ने भी दो विकेट चटकाए। हिमालयन टाइगर ने इस जीत के साथ प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।