चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक मैच खेला गया। इस मैच में हिमालयन टाइगर की टीम ने गोल्डन स्टार की टीम को 61 रन से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में हिमालयन टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन स्टार की टीम 87 रन पर ही सिमट गई। गोल्डन स्टार की ओर से मोनू ने 24 रन की पारी खेली। हिमालयन टाइगर की ओर से विक्की ने तीन और तनु ने दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ हिमालयन टाइगर की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।