फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमाचल की टीम ने हराया महाराष्ट्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्रों में खेल एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग, भारत सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में वीरवार को राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें कबड्डी के मैच में हिमाचल ने महाराष्ट्र को आठ अंकों के अंतर से मात दी। हिमाचल की टीम में शामिल भरमौर-पांगी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 46 का स्कोर किया, जबकि महाराष्ट्र की टीम 36 अंक ही हासिल कर पाई। कबड्डी संघ चंबा के अध्यक्ष विनीत विज, कोच मोहम्मद रफी और मैनेजर पवन शर्मा ने बताया कि हिमाचल की टीम में कप्तान यशवंत, साहिल ठाकुर, प्रिंस, यशवंत सिंह, साहिल ठाकुर, पीयूष ठाकुर, सचिन कपूर, विकास कुमार, कार्तिक ठाकुर, रोहित कुमार, अनिल, सुजल, विक्की और अमन शामिल रहे। उन्होंने बताया कि फ्लाइट देरी से मिलने पर टीम सिर्फ एक ही मैच खेल पाई, जिसमें जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें