फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बनीखेत में निजी होटल के बाहर मृत मिला शिमला का युवक, अमित एमईएस में था ठेकेदार

Sun, 25 Jan 2026 10:55 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के बनीखेत के साथ गांव उगराल में स्थित एक निजी होटल के बाहर संदिग्ध अवस्था में युवक मृत मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनीखेत के साथ गांव उगराल में स्थित एक निजी होटल के बाहर संदिग्ध अवस्था में  युवक मृत मिला है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित वैसली पुत्र जान वैसली, निवासी गांव और डाकघर जतोग कैंट जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने नूरपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उगराल में स्थित एक निजी होटल में युवक पिछले डेढ़ महीने से ठहरा हुआ था। वह बतौर ठेकेदार एमईएस डलहौजी में सेवाएं दे रहा था। शुक्रवार रात वह मोबाइल फोन पर बातचीत करता हुआ होटल से बाहर निकला था। इसी दौरान वह होटल के बाहर ही गिर गया और अत्यधिक ठंड के कारण सुबह तक वहीं अकड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह होटल कर्मियों ने जब उसे बाहर बेसुध अवस्था में देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें