फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फाइनल में पहुंची हिडिंबा इलेवन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जालपा माता क्रिकेट प्रतियोगिता मैहला के पहले सेमीफाइनल का मुकाबला हिडिंबा इलेवन बनाम पिक्सल आर्ट स्टूडियो टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर हिडिंबा इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित दस ओवरों में पांच विकेट खोकर टीम ने 127 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा। अपनी टीम के खाते में नरेंद्र राणा ने 64 और विवेक ने 45 रन जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाज विशाल ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पिक्सल आर्ट स्टूडियो की टीम की शुरुआत सही नहीं रही। टीम निर्धारित 10 ओवरों में महज 80 रन पर ही ढेर हो गई। अपनी टीम की ओर से अभिषेक और विवेक ने 2-2 विकेट लिए। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें