बनीखेत (चंबा)। अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी मंडी की ओर घोषित बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के वार्षिक परीक्षा परिणामों में बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि परीक्षा में सानिया मिर्जा ने कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया है। हसीना बेगम ने द्वितीय जबकि रिंकी देवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य प्रशिक्षुओं ने भी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने परीक्षाओं में सफल प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान प्रशिक्षुओं को नर्सिंग क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।