चंबा। धारगला गांव में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के छिपे हुए मरीजों का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग की। इसमें करीब 50 लोगों के पोर्टेबल एक्सरे मशीन से एक्सरे किए गए।
इनमें दो लोगों में संभावित लक्षण नजर आए। इनके बलगम का सैंपल लेकर टीबी जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर टीबी रोग की पुष्टि होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए विभाग लोगों की स्क्रीनिंग कर रहा है। इसमें जो भी लोग संभावित लक्षणों के साथ मिल रहे हैं। उनकी टीबी जांच की जा रही है ताकि समय पर रोग का पता लगाकर इलाज सुनिश्चित किया जा सके। संवाद