फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिडन हिल ने 48 रन से जीता मुकाबला

Mon, 02 Nov 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौगान में आयोजित राजकुमार बृजेंद्र सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में हिडन हिल ने स्टार इलेवन को 48 रन से हराया। टीम की जीत में कमल और सुद्धी की उपयोगी पारियों के साथ गेंदबाज जानू की घातक गेंदबाजी अहम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिडन हिल ने निर्धारित ओवरों में 126 रन बनाए। टीम की ओर से कमल ने 29 और सुद्धी ने 25 रन का योगदान दिया। स्टार इलेवन के आशु और राजेश ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन की टीम हिडन हिल के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। टीम निर्धारित ओवरों में 78 रन ही बना पाई। हिडन हिल की ओर से जानू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इस प्रदर्शन के दम पर हिडन हिल ने 48 रन से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें