फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत भवन के बाहर बाईकों से चोरी हो रहे हेल्मेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बचत भवन चंबा के बाहर खड़े होने वाले दो पहिया वाहनों से हेलमेट चोरी हो रहे हैं। इसको लेकर वाहन चालक पुलिस में भी शिकायत दे चुके हैं। मगर अभी तक पुलिस भी हेलमेट चोरी करने वालों का पता नहीं लगा पाई है। जबसे पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर चंबा में सख्ती शुरू की है। तबसे हेलमेट चोरी होने का सिलसिला भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर में जाने वाले लोग दो पहिया वाहन अकसर बचत भवन के बाहर ही खड़े करके जाते हैं। क्योंकि शहर में दो पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए कहीं भी पार्किंग नहीं है। बाइक और स्कूटी के साथ चालक हेलमेट भी लटका जाते हैं। मगर जब वह वापस लौटते हैं, तो बाइकों से हेलमेट चोरी हो जाते हैं। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है।
वाहन चालक राकेश कुमार, रणवीर सिंह, सुरेश ठाकुर, किशोर, धर्मपाल, राकेश कुमार, चंद राम और कुलदीप ने बताया कि बचत भवन के बाहर बाइकों से हेलमेट चोरी होने का सिलसिला काफी समय से चला है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि बाइकों से हेलमेट चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें