चंबा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मई महीने के साथ ही गर्मी बढ़ती जा रही है। चंबा के आसपास के क्षेत्रों में रविवार को तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। इससे गर्मी में लोगों के पसीने छूूट गए। शुक्रवार को हल्की बारिश के चलते लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली थी।
मगर अब दोबारा मौसम बदलने के चलते गर्मी बढ़ गई है। वहीं, सिहुंता क्षेत्र में भी तापमान तीस डिग्री, चुवाड़ी में 28, भरमौर में 16, खज्जियार में 20, डलहौजी में 18, तीसा में 24, सलूणी में 22 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, वर्तमान में गेहूं की कटाई का का भी जोरों पर है। ऐसे में किसान भी गर्मी बढ़ने के चलते सुबह और शाम के समय खेतों में काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते पर्यटन स्थल खज्जियार, पर्यटन नगरी डलहौजी, जोत सहित जुम्महार क्षेत्र सूने पड़े हैं।