फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वास्थ्य खंड चूड़ी को सात वर्ष के बाद मिला नियमित बीएमओ

Mon, 10 Feb 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा के स्वास्थ्य खंड चूड़ी को सात साल बाद खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) मिला है। सरकार ने डॉ. हरिंद्र पाल सिंह को स्वास्थ्य खंड का चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया है। इससे पहले कार्यकारी अधिकारी के सहारे ही स्वास्थ्य सेवाएं चलाई जा रही थीं। खंड चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं पहले से अधिक संगठित और प्रभावी होंगी। मरीजों को समय पर इलाज और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

डॉ. हरिंद्र पाल सिंह की नियुक्ति से स्वास्थ्य खंड चूड़ी में चिकित्सा सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। क्षेत्र में सीएचसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं, जिनकी देखरेख के लिए बीएमओ का होना आवश्यक था। इस स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक पंचायतें आती हैं, जहां के लोग लंबे समय से इस पद को भरने की मांग कर रहे थे।
पिछले सात वर्षों से यह पद रिक्त रहने के कारण चूड़ी का कार्यभार दूसरे ब्लॉक के बीएमओ के पास था, जिससे प्रशासनिक और चिकित्सकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब इस नियुक्ति से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अब स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों का संचालन और निगरानी अधिक प्रभावी होगी। इससे दवाओं की आपूर्ति, स्टाफ की उपलब्धता और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि डॉ. हरिंद्र पाल सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। उधर, जिला के तीसा, किहार और भरमौर स्वास्थ्य खंडों में अब भी बीएमओ के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें