फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैहला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांचा 50 लोगों का स्वास्थ्य

Fri, 20 Sep 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के मैहला में स्वास्थ्य कैंप के दौरान चेकअप करवाते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की मैहला पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें चिकित्सक डॉ. ऋषभ शर्मा और स्वास्थ्य अधिकारी आरजू शर्मा ने 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों का रक्तचाप, मधुमेह जांचा गया। क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे घर के समीप सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। बताया कि साफ सुथरे गांव में बीमारी नहीं पनपती। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्राम पंचायत प्रधान राधा देवी और उप प्रधान भुवनेश सिंह ने भी ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में प्रेरित किया। इस मौके पर मनीषा सहित आशा वर्कर सुलक्षणा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें