साहो (चंबा)। सुविधा संस्था ने एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के तहत ग्राम सेवा केंद्र कीड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 120 से अधिक ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। चिकित्सा विशेषज्ञों ने रक्तचाप, मधुमेह समेत अन्य आवश्यक जांच सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही, जरूरतमंद लाभार्थियों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। ग्रामवासियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर खासकर उन क्षेत्रों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं, जहां नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष हरीश बिष्ट ने दी।