चंबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों ने सोमवार को जिन स्कूलों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करनी थी, उन बच्चों की स्वास्थ्य जांच छुट्टी के चलते स्थगित कर दी। पहले सरकार ने सोमवार का अवकाश रद्द कर दिया था। इसके चलते राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों ने सोमवार को स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य जांच करने की रूपरेखा बना ली थी। बाद में इस अवकाश को लागू कर दिया गया। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच करने के लिए स्कूलों में नहीं पहुंच पाईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच मंगलवार को पूरी की जाएगी।