फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डियुर में 132 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। आयुष विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम ने डियुर तहसील सलूणी में एक दिवसीय शिविर में 132 लोगों का स्वास्थ्य जांचकर उन्हें दवाइयां भी दीं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता कुमारी शर्मा के दिशा निर्देश के अनुसार आयोजित शिविर में 132 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 49 मरीजों के शुगर टेस्ट, 21 के हीमोग्लोबिन टेस्ट और बीपी जांच भी की गई। चिकित्सकों ने बीमारी के अनुसार मरीजों को दवाइयां वितरित करने के साथ जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने लोगों को अपनी जीवनशैली में योग अपनाने के लिए कहा ओर योगासन भी करवाए गए। लोगों को आयुर्वेद से संबंधित आईईसी सामग्री भी वितरित की गई। डॉ. अनिता कुमारी शर्मा ने बताया कि शिविर के बारे में लोगों को पहले से ही जानकारी दी गई थी। इस कारण काफी संख्या में इस क्षेत्र के लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में 21 बच्चों, 87 महिला-पुरुषों और 24 वृद्ध पुरुषों और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. अनुज कौशल, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी दलीप जरयाल, अशोक कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिंह राम और बेबी ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें