चंबा चौगान में मणिमहेश श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य जांचती स्वास्थ्य टीम। स्त्रोत विभाग।
चंबा। चौगान में मणिमहेश यात्रियों की स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगा दिया है। मंगलवार को 15 श्रद्धालुओं ने यहां जांच करवाई। इस दाैरान टांगों में दर्द और एलर्जी वाले मरीज ज्यादा रहे। यह शिविर मणिमहेश यात्रा पूर्ण होने तक ऐसे ही सुचारु रहेगा। सुबह 9:30 से लेकर शाम 2 बजे तक फार्मेसी अफसर और अन्य बीमार श्रद्धालुओं को परामर्श व दवाई देने की ड्यूटी निभा रहे हैं। इस दौरान यदि कोई गंभीर बीमार श्रद्धालु आता है तो उसे मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि चौगान के साथ यात्रा के पड़ावों में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिविर लगाया गया है। संवाद