फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा और भटियात में 116 टैक्सी चालकों का स्वास्थ्य जांचा

Sun, 17 Sep 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को चंबा सदर और भटियात विधानसभा क्षेत्र में टैक्सी यूनियनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम में शामिल मंजली शर्मा, राकेश और सुरेश ने डाॅ. रोमिता चौहान के नेतृत्व में सिकरीधार टैक्सी यूनियन के 64 चालकों की स्वास्थ्य जांच की। 27 चालकों के रक्त की जांच भी की गई। मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। 12 चालक हड्डियों से संबंधित बीमारी से, चार चालक उच्च रक्तचाप, पांच चालक मधुमेह एवं 43 चालक अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, रुचिका और राजीव ने डाॅ. शिल्पा के नेतृत्व में समोट में 52 चालकों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। 12 चालक हड्डियों से संबंधित बीमारी, पांच चालक त्वचा संबंधित, तीन चालक मधुमेह एवं 32 चालक अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें