फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला पंचायत का वार्ड नंबर 9 सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला के वार्ड नंबर-9 भरोड़ी को प्रशासन ने सील कर दिया है। इसके अलावा मंगला पंचायत के ही वार्ड नंबर छह हाडाकोठी, वार्ड नंबर-8 मंगला को बफर जोन में रखा गया है। सील वार्ड में गतिविधियों पर रोक रहेगी। घरद्वार ही राशन सहित अन्य सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्रामीणों को अपनी डिमांड पंचायत प्रतिनिधियों को भेजनी होगी। वार्ड में दुकानें व अन्य संस्थान बंद रहेेंगे। पैदल और वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर वार्ड नंबर 9 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वार्ड को सैनिटाइज करने की पूरी जिम्मेवारी पंचायत की रहेगी। प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि मंगला पंचायत का वार्ड-9 सील किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें