फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3450 लोगों ने पूरी की 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिला में अब तक कुल 3450 लोगों ने 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 230 व्यक्तियों ने जिला की सीमा में प्रवेश किया। जबकि 25 अप्रैल से अब तक 8028 लोग आए हैं। मौजूदा समय में जिला के संस्थागत और पंचायत क्वारंटीन केंद्रों में 568 व्यक्ति रह रहे हैं। इनमें से 544 संस्थागत जबकि 24 पंचायत क्वारंटीन केंद्रों में हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस समय कुल 4010 लोग होम क्वारंटीन में हैं। इनमें से 2420 जिला के पंचायत क्षेत्रों में, जबकि अन्य नगर परिषद, नगर पंचायत और छावनी क्षेत्रों में होम क्वारंटीन किए गए हैं। कहा कि जिला में 2980 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन करने की क्षमता उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें