फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को चराते समय ढांक में गिरने से व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जंगल में मवेशियों को चराते समय पांव फिसलने से एक व्यक्ति ढांक में गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घायल की पहचान चैन लाल निवासी चरीड़ा के रूप में हुई है। जोकि वीरवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गया था। जहां पर अचानक उसका पांव फिसल गया। परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि ढांक में गिरने से घायल हुए व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें