फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा से वाया जालसू जोत होकर होली पहुंचे 12 लोग होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। कांगड़ा से वाया जालसू जोत होकर होली क्षेत्र आए 12 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। उपमंडलीय प्रशासन को कुछ लोगों के वाया जालसू जोत होकर आने की सूचना मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को 12 लोग पहुंचे जिन्हें स्क्रीनिंग के बाद उनके गांव में ही होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त रास्तों से अब जो भी व्यक्ति कांगड़ा से होली की तरफ आता है तो उस व्यक्ति को 28 दिनों तक भरमौर में क्वारंटीन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से लाके वाली मंदिर के समीप नाकाबंदी की गई है। जहां आने-जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस मार्ग से काफी तादाद में भेड़ पालक आवाजाही करते हैं। सर्दियों के आगमन पर इसी रास्ते से लोग कांगड़ा के लिए पलायन करते हैं। अप्रैल माह में इसी रास्ते से वापस होली व भरमौर के लिए आते हैं। 12 लोगों की वाया जालसू जोत आने की सूचना भरमौर प्रशासन को मिली। सूचना के आधार पर एडीएम भरमौर पीपी सिंह, पुलिस टीम सहित नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि कोविड-19 को लेकर प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। साथ ही स्क्रीनिंग टीमें भी तैनात की हैं। भरमौर प्रशासन की ओर से बैजनाथ क्षेत्र के उतराला में भी स्क्रीनिंग टीम की तैनाती करने का आह्वान बीते दिनों कांगड़ा प्रशासन से किया गया है।
नायब तहसीलदार ठांठू राम का कहना है कि कांगड़ा से वाया जालसू जोत होकर होली पहुंचे 12 लोग लोग लाके वाली माता मंदिर के पास नाके के दौरान मिले। इन लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अब इस रास्ते से जो भी व्यक्ति आवाजाही करेगा, उसे 28 दिन के लिए भरमौर क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें