फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बिना सुरक्षा किट ओपीडी में कर रहे मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में सभी ओपीडी में डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि अस्पताल में उन्हीं मरीजों को जाने दिया जा रहा है जो बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब अमर उजाला की टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का निरीक्षण किया तो वहां पर डॉक्टर व अन्य स्टाफ मरीजों की जांच करता हुआ मिला। ओपीडी के बाहर मरीज सामाजिक दूरी बनाकर पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी, हड्डी रोग ओपीडी, नेत्र ओपीडी, ईएनटी व सर्जरी ओपीडी में डॉक्टर मरीजों की दिनभर जांच कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों के पास अपनी सेफ्टी के लिए पूर्ण रूप से किट मौजूद नहीं है। मात्र मास्क व गल्बज पहनकर डॉक्टर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से किट का आर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही सप्लाई चंबा पहुंच सकती है।
जिला की छह लाख आबादी चंबा मेडिकल कॉलेज पर निर्भर करती है। मेडिकल कॉलेज में 1500 से 2000 के बीच में ओपीडी रहती है। लेकिन कर्फ्यू लगने के बाद मात्र गंभीर बीमार लोगों को ही अस्पताल आने की सलाह दी गई है। नार्मल बीमारी से ग्रसित मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने का परामर्श दिया गया है। डॉक्टर पूरी ईमानदारी के साथ ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें