चंबा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीन का पंजीकरण और टीकाकरण करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक व्यक्ति इन स्वास्थ्य संस्थानों में जाने से पहले सरकार की ओर से जारी पोर्टल में अथवा आरोग्य सेतु एप के माध्यम से स्वयं अपना पंजीकरण करवा सकता है। इसके अलावा अपनी निकटतम पंचायत और स्वास्थ्य केंद्र में जाकर भी स्वयं को पंजीकृत करवाकर टीका लगवा सकेंगे।
इन स्वास्थ्य केंद्रों में की टीकाकरण की व्यवस्था
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में कोरोना टीकाकरण के पंजीकरण और वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य खंड पुखरी में आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर, चनेड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो, राणा अस्पताल सुल्तानपुर, सिविल अस्पताल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झज्जाकोठी, कलेल, बौंदेडी, स्वास्थ्य उपकेंद्र लेसूई, सेईकोठी, सिविल अस्पताल किलाड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरवास, साच, सेचु नाला, पुर्थी स्वास्थ्य उप केंद्र परेग्रा, सिविल अस्पताल किहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला, डियूर, ब्रांगाल, वांगल, तेलका, सिविल अस्पताल सलूणी, स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला, स्वास्थ्य उपकेंद्र लाहल और उरेई स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र मंगला और कलसूई, स्वास्थ्य खंड समोट में मिल्ट्री अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, मोतला, छलाड़ी और बनीखेत में कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।