हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन तीसा यूनिट का पुर्नगठन के दौरान मौजूद सदस्य: सं
चुराह (चंबा)। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की तीसा यूनिट का पुनर्गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता राज्य संयुक्त सचिव मुकेश कुमार ने की। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा की गई।
सरकार से मांग की गई कि जल्द अन्य विभागों की तर्ज पर बिजली बोर्ड में भी पुरानी पेंशन बहाल की जाए। हेम राज प्रधान, नजीर मोहम्मद सचिव, नसीर अहमद वरिष्ठ उपप्रधान, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष, मूसा सह सचिव, रूप लाल उपप्रधान के पद पर नियुक्त किए गए। इस मौके पर अशोक कुमार, प्रताप चंद चौहान, सुरेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद