फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नई खेल वर्दी पाकर खिले हरिपुर के क्रिकेटरों के चेहरे

Sun, 20 Sep 2026 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीसीए सब-सेंटर में खिलाड़ियों को बांटी गईं खेल वर्दियां, पुलिस मैदान बारगाह में किया श्रमदान
विज्ञापन

मैदान से झाड़ियां और पत्थर हटाकर अभ्यास के लिए तैयार किया परिसर, अनुशासन और नियमित अभ्यास का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। एचपीसीए सब-सेंटर हरिपुर में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे नन्हे और युवा खिलाड़ियों को रविवार को नई खेल वर्दियां वितरित की गईं।
पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारियों ने एचपीसीए मुख्यालय से प्राप्त खेल वर्दियां खिलाड़ियों को बांटीं। नई वर्दी मिलने पर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम से पहले जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुलिस मैदान बारगाह में श्रमदान किया। बरसात के कारण मैदान में उगी घास, कंटीली झाड़ियों और बिखरे पत्थरों को हटाकर सफाई की गई। इससे बच्चों और युवा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए साफ, समतल और सुरक्षित मैदान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को समय की पाबंदी, नियमित अभ्यास, फिटनेस और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि खेल वर्दी टीम भावना और समर्पण का प्रतीक है। एचपीसीए ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रयासरत है। खिलाड़ियों से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में हरमीत भटियानी, कुलदीप, अमित, विनोद, गौरव, किशन, याकूब, मृदुल, सुनील, मिथुन और हितेश सहित अन्य सदस्य व प्रशिक्षु खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें