फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरि प्रसाद को सौंपी प्रधान पद की जिम्मेदारी

Mon, 22 May 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अधिकारी के चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनीखेत में हुए। चुनाव पर्यवेक्षक देसराज और राजीव मेहता की मौजूदगी में कार्यकारिणी का वर्ष 2023 से 2026 तक गठन किया गया। त्रैवार्षिक कार्यकारिणी में हरिप्रसाद शर्मा को सर्वसम्मति से बनीखेत इकाई का प्रधान चुना गया। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाथरी में शास्त्री के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरंगड़ के कला अध्यापक सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बनीखेत इकाई का प्रधान चुने जाने के बाद हरिप्रसाद ने शिक्षा खंड बनीखेत के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ शिक्षक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए हमेशा बचनबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही शिक्षा खंड बनीखेत के सभी कर्मचारी, अधिकारी वर्ग से 28 मई को धर्मशाला में हिमाचल सरकार के सम्मान में प्रस्तावित आभार रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कहा कि आने वाले समय में सरकार को शिक्षा विभाग से बेहतर तालमेल स्थापित कर शिक्षक वर्ग और विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उनके समाधान के लिए हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर विजय सिंह, अनुपम शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, संजय वर्मा, दिनेश सिंह, मनजीत सिंह, तिलक सिंह, सुधीर बलोरिया, ओम आजाद, सुरेंद्र ठाकुर, बृज शर्मा, सीमा सूद, निशा शर्मा, भावना शर्मा, शिवानी शर्मा सहित सौ से अधिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें