फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरिअर निर्माण के कठिन परिश्रम ही सफलता का रास्ता : नवीन

Sat, 21 Sep 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भलेई स्कूल में आयोजित करिअर जागरूकता ​शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी: स्त्रोत-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में भविष्य सेतु कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम सलूणी नवीन कुमार मुख्यातिथि थे। एसडीएम ने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर इसकी प्राप्ति के लिए कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, एकाग्रता और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। कठिन परिश्रम का जीवन में कोई विकल्प नहीं है। विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे तनाव मुक्त होकर ही परीक्षा की तैयारी करें। तनाव लेने से विद्यार्थियों की क्षमता और प्रदर्शन दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को साक्षात्कारों का सामना करने के साथ अध्यापन क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं से संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि रोजगार से संबंधित जानकारी के लिए फेसबुक और यू-टयूब पेज डीईई पर लॉग इन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को विभागीय पोर्टल के बारे में भी बताया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को निगम की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें