चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में चल रहे जिला स्तरीय शिल्प एवं बुनकर जागरूकता मेले और शिल्प प्रदर्शन कार्यशाला के दूसरे दिन हस्तशिल्पियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। यह कार्यशाला केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के तत्वाधान में विकास आयुक्त दिल्ली, हस्त शिल्प सेवा केंद्र कुल्लू और आर्ट एवं क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी चंबा के सहयोग से तीन दिन तक चलेगी।
सहायक निदेशक संतोष आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर, उन्नत भारत अभियान, एमबीए और विभिन्न विभागों के क्लब एवं सोसायटी के सदस्य, स्वयंसेवी और अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला के दूसरे दिन हिनू शर्मा, विनोद कुमार और अंजू कुमारी सहित कई हस्तशिल्पियों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में चुना लोन, निखिल, लतु शर्मा, मुस्कान, आंचल, पंकज, दीपिका, महक, नवजोत, नीरज, तेज सिंह, महेंद्र, ममता, विशाखा, दर्शना, निशा, निकिता, जाह्नवी, ममता कुमारी, हिन्ना, स्नेहा, श्रेया और राशि सहित अनेक प्रतिभागी मौजूद रहे। विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं और संस्थानों की जानकारी भी दी गई।