फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रात भर दहकते रहे वन मंडल चंबा कि आधा दर्जन जंगल

Sun, 02 Jun 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बनीखेत के पास जंगल में भड़की आग से उठता धुंआ।संवाद
विज्ञापन
चंबा। वन मंडल चंबा के दायरे में आने वाले आधा दर्जन जंगल शनिवार की पूरी रात आग से दहकते रहे।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर डटे रहे, लेकिन तेज हवाओं से आग और फैलती गई। इसके चलते कर्मचारी काफी परेशान भी हुए। आग बुझने तक ये कर्मचारी अपने-अपने जंगलों में आग को बुझाने में डटे रहे। नालटी, भानिया, चामुंडा मंदिर के पास, सुनैना मंदिर के समीप और सामदार में शनिवार शाम के समय अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
विज्ञापन

यह आग हवा चलने पर इतनी तेजी के साथ जंगल में फैल गई कि अंधेरा होने पर जंगल लाल दिखाई देने लगे। स्थानीय लोगों ने जैसे ही जंगल में लगी आग की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी तो वे तुरंत जंगलों में आग बुझाने के लिए पहुंच गए। पुराना तरीका अपनाते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथ में झाड़ियों का लट्ठ बनाकर आग पर प्रहार कर उसे बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। देर रात तक कर्मचारी आग को बुझाने में लगे रहे। उन्होंने जंगल की आग को रिहायशी बस्ती तक पहुंचने से भी रोके रखा। आग लगने से वन संपदा के साथ जीव-जंतु भी जल गए। वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगल में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। विभागीय कर्मचारी आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जंगलों को आग से बचाने के लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता भी जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें