चंबा चौगान नंबर दो में रखे गये पौधे और कर्मचारियों से बात करते नगर परिषद अधिकारी
चंबा। चौगान नंबर दो के सौंदर्यीकरण का कार्य नगर परिषद की ओर से शुरू कर दिया गया है। इस मुहिम के साथ चौगान को हरा-भरा रखने को लेकर चौगान के चारों ओर पौधों को लगाया जा रहा है। नगर परिषद अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि अभी चौगान नंबर दो के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया है। आगामी दिनों में अन्य चौगानों में भी इसी तर्ज पर काम किया जाएगा। आए दिन लोगों की शिकायतें आती रहती थीं कि कई लोग इस चौगान के आसपास खुले में शौच कर रहे होते हैं जो चौगान पर एक धब्बा साबित हो रहा था। इसी को लेकर नगर परिषद की और से इस मुहिम को चलाया गया है।