फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जोत में ओलावृष्टि, खज्जियार में झमाझम बारिश

Sun, 16 Mar 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के जोत में हुई ओलावृष्टि। -स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। रविवार शाम चंबा-चुवाड़ी मार्ग पर स्थित जोत में अचानक ओलावृष्टि हुई, जबकि खज्जियार में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। करीब 20 मिनट तक तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम साफ हो गया। वहीं, चंबा मुख्यालय में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह चंबा व आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए। शाम होते-होते ऊपरी पहाड़ियों पर तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि, कुछ देर बाद ही मौसम दोबारा साफ हो गया। इस बारिश और ओलावृष्टि से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन मौसम के अचानक बदलाव ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें