फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुर्थी गोदाम में उसी बैच की बोरियां खुलवाईं, नहीं मिली कमी

Wed, 23 Sep 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कीड़ेयुक्त आटे की शिकायत पर आठ से दस बोरियों के सैंपल लिए, शिमला भेजे जाएंगे
विज्ञापन

प्रयोगशाला रिपोर्ट से साफ होगी आटे की गुणवत्ता, शिकायतकर्ता जांच के दौरान नहीं पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत स्थित होलसेल गोदाम में कीड़ेयुक्त आटा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जांच की। विभागीय निरीक्षक मनोज कुमार ने गोदाम पहुंचकर शिकायत वाले उसी बैच की आठ से दस बोरियां खुलवाईं।
जांच के दौरान प्रथम दृष्टया बोरियों में कोई कमी नहीं मिली। विभाग ने आटे के सैंपल लिए हैं, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए शिमला स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आगामी माह के पहले सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जांच के दौरान शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन उसने काम पर होने की बात कहकर आने में असमर्थता जताई। विभागीय टीम ने पुर्थी गांव के अन्य उपभोक्ताओं से भी पूछताछ की। किसी अन्य उपभोक्ता ने आटा खराब होने की शिकायत नहीं की।
हालांकि, एक बोरे में कीड़ेयुक्त आटा मिलने की शिकायत के बाद उसी बैच की अन्य बोरियों में कमी नहीं मिलने से मामला अब प्रयोगशाला जांच पर टिक गया है। रिपोर्ट से ही आटे की वास्तविक गुणवत्ता स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आटा मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित आटा मिल को ब्लैकलिस्ट करने समेत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को वीरवार को आटा बदलकर देने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें