फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज से सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति, मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। गुल्यानी पेयजल लाइन देर रात मलबे की वजह से एक बार फिर टूट गई है। इस वजह से शहर के लोगों को मंगलवार को भी पेयजल संकट से जूझना पड़ा। हैरानी इस बात की है कि जल शक्ति विभाग के नोटिस के बावजूद लोनिवि विभाग के ठेकेदार की मनमानी शहर के लोगों पर भारी पड़ती दिख रही है।
जल शक्ति विभाग का दावा है कि बुधवार से शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। सोमवार आधी रात एक बार फिर से मलबा फेंकने से शहर के लिए गुल्यानी से बिछाई गई पेयजल लाइन फिर टूट गई। इससे जलशक्ति विभाग की परेशानियां एक बार फिर से बढ़ गई।
विज्ञापन

बहरहाल, मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेयजल की आपूर्ति को सुचारू करवाया। शहर में सोमवार को भी पेयजल की आपूर्ति बाधित रही।
पेयजल आपूर्ति ठप होने से हजारों उपभोक्ताआें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, दोपहर तक लाइन सुचारु हो पाई। शहर के स्टोरेज टैंकों के भरने में समय लगने की वजह से बुधवार को शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बहाल होगी।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार से शहर में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात एक बार फिर से ठेकेदार ने मलबा फिंकवाने से पेयजल लाइन टूट गई थी, जिसे सुचारु करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें